मुरादाबाद, अगस्त 31 -- पार्टी नेताओं की निजी सूचनाएं एकत्र किए जाने का आरोप लगाकर सोमवार को वामदलों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। कहा गया कि पार्टी नेताओं की निजी सूचनाएं एकत्र किए जाना बंद नहीं किया गया तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। जिला सचिव कामरेड थान सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा नीत योगी सरकार गैर कानूनी तरीके से हमारी पार्टी और वामपंथी पार्टियों के नेताओं की निजता के साथ खिलवाड़ करना चाहती है। सभी वामपंथी पार्टियों को विश्वास में लिए बिना और बिना किसी लिखित आदेश अथवा सूचना के पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गोपनीय सूचनाएं एकत्रित कराई जा रही हैं, जो सही नहीं है। चंद्रपाल सिंह आजाद, विक्रम सिंह एडवोकेट, कासिम अली, जाबिर हुसैन, शरीफ अहमद, सुशील बिश्नोई एडवोकेट, महिपाल...