वामा सारथी ने आयोजित की करियर काउंसलिंग वर्कशॉप
उन्नाव, जुलाई 27 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की जनपदीय शाखा की ओर से पुलिस लाइन सभागार में करियर काउंसलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। एसपी जय प्रकाश सिंह और वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह के निर्देशन में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में पुलिस, मेडिकल, बैंकिंग, आईटी, खेल, सौंदर्य, नृत्य, मैनेजमेंट और कानून क्षेत्र के विशेषज्ञों ने छात्रों को तैयारी और सफलता के मंत्र बताए। अधिकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.