वामसारथी योजना के तहत मेधावी छात्रा सम्मानित
अंबेडकर नगर, जून 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। वामसारथी योजना के तहत शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वामसारथी अध्यक्षा अभिलाषा सिंह ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा किंजल सिंह, पुत्री निरीक्षक सर्वदमन सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रा की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी परिश्रम और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है और विद्यार्थियों की उपलब्धियां पूरे पुलिस परिवार के लिए गौरव की बात हैं। यह भी पढ़ें- वामसारथी योजना के तहत मेधावी छात्रा सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.