उरई, फरवरी 12 -- उरई। बामपंथी दलों द्वारा ट्रेड डी व श्रम कानून के विरोध मे समस्त ट्रेड यूनियनो के आवाहन पर किसान सभा के बैनर तले समस्त बामपंथी पार्टी के नेताओं ने संयुक्त रुप से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा। इस दौरान निजीकरण पर रोक के साथ ही स्थाई रोजगार के प्रबंध करने समेत तमाम मांगे उठाई गई। ज्ञापन देने वालो मे भाकपा के प्रदेशीय नेता कामरेड विनय पाठक,कामरेड देवेश चौरसिया, कामरेड विजय सिंह राठौर, भाकपा माले के कामरेड रामसिंह चौधरी, राजीव कुशवाहा, सीपीएम के कामरेड कमलाकांन्त वर्मा, कामरेड गिरिन्द सिंह कुशवाहा सहित सैंकडो लोगो ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...