वामपंथी दलों के नेताओं ने गुरुवार को शास्त्री घाट से जिला मुख्यालय तक जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी। वामपंथी दलों के नेताओं ने गुरुवार को शास्त्री घाट से जिला मुख्यालय तक जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इनमें सीपीएम, सीपीआई, भाकपा माले तथा फॉरवर्ड ब्लॉक के सदस्य रहे। वे भारतीय नाविकों की मौत के विरोध में जुलूस निकाला। वामपंथी दलों ने कहा कि अब तक भारत सरकार ने अमेरिका की निंदा नहीं की, जबकि ऐसा मामलों में तत्काल कड़ा संदेश देना चाहिए। इस दौरान माकपा के जिला सचिव अनिल कुमार सिंह, राज्य कमेटी सदस्य नंदलाल पटेल, भाकपा के जिला मंत्री लाल बहादुर सिंह, माले के मिठाई लाल, फारवर्ड ब्लाक के संजय भट्टाचार्य, मोबीन अहमद, चुलबुल यादव, इम्तियाज अहमद, अब्दुलमतीन, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अमेरिका के खिलाफ वामदलों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन यह भी पढ़ें- भारतीय नाविकों की हत्या के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.