वामन महोत्सव में भक्तो ने सुना शिव विवाह प्रसंग
बहराइच, जुलाई 17 -- बहराइच। नव युवक श्री राम चरित मानस प्रचार सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भगवान वामन महोत्सव के दूसरे दिन चित्रकूट धाम से पधारी कथा वाचिका साध्वी नीलम गायत्री ने भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने शिव-पार्वती विवाह के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि भगवान शिव का सरल, त्यागमय एवं लोककल्याणकारी स्वरूप प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति, मर्यादा, सेवा और संस्कार का संदेश दिया। शिव बारात एवं विवाह प्रसंग का सजीव वर्णन सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर आईटी प्रभारी मंगलेश्वर गांधी, ओम प्रकाश सक्सेना, राम कुमार शुक्ल, मुंशी राम द्विवेदी, ओमकार नाथ गुप्ता, मदन गोपाल मिश्रा, बद्री न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.