सहारनपुर, सितम्बर 4 -- सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक आचार्य गौरव दीक्षित ने समुद्र मंथन और भगवान विष्णु के वामन अवतार का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। कथा में भगवान वामन और राजा बलि से जुड़े प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया गया। आचार्य गौरव दीक्षित ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और सदाचार की राह दिखाती है। भगवान के अवतारों और लीलाओं का श्रवण करने से सकारात्मक विचार पैदा होते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान वामन ने तीन पग में राजा बलि के अहंकार का अंत कर उन्हें भक्ति और समर्पण का मार्ग दिखाया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर, धीरज रोहिला, नीरज मित्तल, दीपक मित्तल, राममोहन प्रजापति, सौरभ अग्रवाल, अंकित नामदेव, प्रियांशु शर्मा, नेम सिंह, सोनू सैनी, संदीप क...