बलिया, जुलाई 14 -- बलिया। वामदल का प्रतिनिधि मंडल जिसमें भाकपा माले और सीपीआई के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे मंगलवार को रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी दिवंगत कामजी गोंड के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी लिया। वामपंथी नेताओं ने इस घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया, कहा कि जब विपक्षियों द्वारा कामजी गोड़ के खिलाफ कोई शिकायत प्रार्थना-पत्र थाने पर नहीं दिया गया था, तो पुलिस कामजी गोड़ को पकड़कर थाने क्यों ले गई। स्व. कामजी गोड़ की परिजनों के द्वारा लगाये जा रहे आरोप कि उनकी मौत पुलिस पिटाई से हुई है, इसकी न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Balia News: कामजी गोंड की हत्या के आरोपियों की तलाश तेज प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि कामजी गोड़ मजदूरी करके अपने परिवार की जीविकोपार्जन करते थे। ऐसे में सरकार, उनके आश्रितों को सरकार...