लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, संवाददाता। अपने नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को वामदालों ने परिवर्तन चौक से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। मार्च में भाकपा (माले) लिबरेशन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। सभा में भाकपा (माले) लिबरेशन के जिला इंचार्ज रमेश सिंह सेंगर ने कहा कि यह मार्च भाकपा (माले) लिबरेशन के राज्य सचिव सुधाकर यादव और मिर्जापुर जिला सचिव जीरा भारती की गिरफ्तारी, फर्जी मुकदमे और उत्पीड़न के विरोध में निकाला गया। यह गिरफ्तारी मिर्जापुर जिले में आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन के अधिकारों की लड़ाई से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। सीपीआई की राज्य कमेटी सदस्य कांति मिश्रा और फॉरवर्ड ब्लाक की आरती भारती ने सुधाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.