नई दिल्ली, मार्च 9 -- ईरान के खिलाफ जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद ईरानी महिला फुटबॉल टीम को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से अपील की है कि वह ईरानी टीम को वापस भेजने की गलती न करें और उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ही शरण दे दें, क्योंकि अगर उन्हें वापस तेहरान भेज दिया गया, तो संभव है कि इस्लामिक शासन द्वारा उन्हें जान से मार दिया जाएगा। गौरतलब है कि ईरानी महिला टीम को लेकर सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफार्म्स पर यह मांग इसलिए उठ रही है क्योंकि पिछले हफ्ते एक मैच के दौरान उन्होंने ईरान का राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया था। सोशल मीडिया पर इन महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं को लेकर बढ़ती मांग के बीच ट्रंप ने भी अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने ट्रुथ सोशल ऑस्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.