सोनभद्र, मार्च 2 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने फेरी वाले द्वारा ग्राहक को चूना लगाने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपये वापस दिलाये है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि आवेदक विनय कुमार मेहता पुत्र सोखी मेहता निवासी परासी अनपरा ने बीते 20 अक्तूबर को शिकायत दर्ज करायी कि उसके सिंगर कम्पनी का सामान देने के नाम पर ठगी की गयी और पचास हजार रुपये ले लिए है। इसकी शिकायत 1930 हेल्पलाइन पर भी की गयी। इस का एनसीआरपी पोर्टल पर अवलोकन कर साइबर टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर खातों में जमा धन होल्ड कराया जिसे बाद में आवेदक के खाते में वापस कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...