बरेली, अगस्त 25 -- बोगस फर्मों के जरिये फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) क्लेम कर सौ करोड़ का फ्रॉड करने वाले दो मुख्य अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद एसआईटी ने सोमवार को जेल में दाखिल कर दिया। आरोपियों की निशानदेही पर एक अन्य मोबाइल बरामद हुआ है और पूछताछ में सर्कुलर ट्रेडिंग कर फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई है। पुलिस इन साक्ष्यों को विवेचना में शामिल करेगी। बता दें कि जीएसटी फर्जीवाड़े की जांच को गठित एसआईटी के मुख्य विवेचक कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर की टीम ने 11 अगस्त को नेपाल से संचालित सिंडिकेट के सरगना कर्मचारीनगर निवासी सागर अग्रवाल, गरगइया के फर्म स्वामी एवं मुख्य ऑपरेटर फरजान हाशमी, ख्वाजा कुतुब के विनीत अरोरा, खैरुल्ला गली के अनुज अग्रवाल और नीम की चढ़ाई के शिवम गुप्ता उर्फ लाला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन लोगों की गिरफ...