नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- होंडा की 1980 के दशक की पॉप्युलर और यूनीक बाइक Honda CT50 Motra एक बार फिर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बाइक को नए अवतार में ला सकती है। हाल ही में सामने आए पेटेंट डिजाइन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन में आ सकती है। हालांकि, होंडा ने अभी इसकी वापसी या प्रोडक्शन को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दी है।कैसा था पुरानी Honda Motra का डिजाइन? होंडा ने CT50 Motra को पहली बार 1982 में जापान में लॉन्च किया था। इसे तेज रफ्तार की बजाय सामान ढोने और खराब रास्तों पर इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया था। इसका डिजाइन बॉक्सी था। इसमें मोटे टायर के साथ फ्रंट और रियर में सामान रखने के लिए रैक दिए गए थे। पुरानी मोट्रा में 49cc का इंजन मिलता था, जो होंडा सुपर कब से लिया गया था। इसके ...