इटावा औरैया, मार्च 21 -- किसानों को खेती के काम के साथ ही वानिकी से भी जोड़ा जाए तो इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके लिए खेत की मेड़ों पर पेड़ पौधे लगाए जाने पर जोर दिया जाना चाहिए। वन विभाग की ओर से विश्व वानिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को यह सलाह दी गई की वह वानिकी से भी जुड़ें। पर्यावरणविद डा. राजीव चौहान ने बताया कि वनों के माध्यम से आर्थिक विकास को लेकर कार्य किया जा रहा है तो सबसे पहले किसानों को इससे जोड़ा जाना चाहिए। इससे अर्थव्यवस्था का विकास होगा और किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। रेंज ऑफीसर अशोक कुमार शर्मा ने भी खेती किसानी के साथ-साथ किसानों से वानिकी के कार्य के लिए भी आगे आने को कहा। इस कार्यक्रम में विभाग में बेहतर कार्य करने वाले वनरक्षक, वन दरोगा और डिप्टी रेंजर को सम्मानित भी किया गया ...