बागेश्वर, मार्च 21 -- सरस्वती शिशु मंदिर, कठायतबाड़ा में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को वन का महत्व तथा संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य लोकमणी पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वनों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता तथा प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में वनों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वन क्षेत्र अधिकारी केएन पांडे ने कहा कि वन केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के आधार हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं अन्य लोगों को अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही सभी ने वन संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्प भी लिया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.