बरेली, मार्च 22 -- विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को बरेली वन प्रभाग की सभी रेंजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पौधरोपण के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए गोष्ठियां भी आयोजित की गईं, जिनमें वानिकी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बरेली रेंज के अंतर्गत डीआरएम कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर वानिकी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी अनिल सक्सेना, उप प्रभागीय वनाधिकारी आंवला विमल किशोर भारद्वाज एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी वैभव चौधरी सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बहेड़ी रेंज में खमरिया डैम परिसर में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ पौधरोपण किया गया, जिसमें क्षेत्रीय वनाधिकारी एसएस चौहान मौजूद रहे। नवाबगंज रेंज के अंतर्गत हाफिजगंज नर्सरी के पास तालाब की भूमि पर पौधरोपण किया गया, जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.