रांची, जून 23 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। लालगुटवा स्थित भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं वन उत्पादकता संस्थान और वन जैव विविधता संस्थान हैदराबाद की ओर से मंगलवार को "विकसित भारत 2047" के लक्ष्य को लेकर वानिकी अनुसंधान पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता आईएफएस महानिदेशक कंचन देवी ने की। डॉ. अमित पांडेय (निदेशक, वन उत्पादकता संस्थान रांची) और डॉ. एस. पटनायक (निदेशक, वन जैव विविधता संस्थान हैदराबाद) ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में 'क्षरण से अरण्य तक' वृत्तचित्र का प्रीमियर किया गया, जिसे प्रतिभागियों ने सराहा। तकनीकी सत्रों में वन अनुसंधान, कृषि वानिकी, जैव विविधता संरक्षण, रिमोट सेंसिंग, भूमि क्षरण और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सम्मेलन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और संस्थ...