वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीमानसरोवर तीर्थ क्षेत्र के श्री रामातरक आंध्र आश्रम प्रांगण में हो रहे श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव के पांचवें दिन सोमवार के अनुष्ठान वानरराज सुग्रीव की महत्ता को समर्पित रहे। यज्ञ मंडप में वानर प्रमुख के नाम से विशेष आहुतियां समर्पित की गईं। रामालय मंडप में श्रीराम-हनुमान मिलन, सुग्रीव राज्याभिषेक की चर्चा के साथ वाल्मीकि रामायण के किष्किंधा कांड का पारायण पूर्ण हुआ। महोत्सव के मुख्य आचार्य उलीमिरी सोमायाजुलू ने कहा कि देवी जानकी की खोज में निकले श्रीराम प्रभु और लक्ष्मण की भक्त हनुमान से पहली भेंट ऋष्यमूक पर्वत पर हुई। रघुवीर पहली ही भेंट में पवन पुत्र के विनय, विवेक एवं विद्वता से प्रभावित हो गए। वाल्मीकि रामायण के किष्किंधा कांड में श्रीराम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मैत्री सहित वानर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.