वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के वाणिज्य संकाय की वाद-विवाद समिति 'संवाद' की तरफ से अटल इन्क्यूबेशन सेंटर में 'समावेश : एक अंतर-संकाय वाद-विवाद प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने 'भारत का स्वयं को वैश्विक नेता बताने का दावा पर्याप्त साक्ष्यों से समर्थित नहीं है' विषय पर पक्ष-विपक्ष में विचार रखे। कार्यक्रम का संयोजन संवाद सोसाइटी की संयोजिका डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने किया। निर्णायक मंडल में एसएमएस के डॉ. राज कुमार सिंह, अशोका इंस्टीट्यूट की डॉ. पल्लवी सिंह, श्रेष्ठा सक्सेना, और लीना रुपानी शामिल थे। वाणिज्य संकाय प्रमुख प्रो. एचके सिंह ने आयोजकों एवं विजेताओं को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...