वाद-विवाद में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
घाटशिला, मई 10 -- पोटका। प्रखंड के हाता स्थित तारा पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्रों के बौद्धिक विकास एवं अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं को दो समूहों में विभाजित किया गया। वाद विवाद का विषय हमारे जीवन में मोबाइल फोन का होना क्यों जरूरी है तथा इससे हमारे जीवन को क्या नुकसान है, रखा गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मोबाइल फोन के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों पर अपने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कक्षा 8 की छात्रा दिया सरदार एवं कक्षा 6 का छात्र अंकित सिंह मुंडा को सर्वश्रेष्ठ विचारक के रूप में पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- तारा पब्लिक स्कूल हाता में वाद विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.