प्रयागराज, जुलाई 31 -- सेंट जोसेफ कॉलेज में शुक्रवार को एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (एएसआईएससी) फादर जॉर्ज हेस, एसजे स्मृति वाद-विवाद डिक्लेमेशन प्रतियोगिता (जोनल स्तर 2026) आयोजित की गई। सब-जूनियर वर्ग में गर्ल्स हाईस्कूल की अलीशा अली को प्रथम एवं सेंट जोसेफ कॉलेज के दक्ष राज तलवार को द्वितीय, जूनियर वर्ग में सेंट जॉन्स को-एड स्कूल के सानिध्य शर्मा को प्रथम और गर्ल्स हाईस्कूल की जैनब सीमाब को द्वितीय, जबकि सीनियर वर्ग में गर्ल्स हाईस्कूल की आयुषी यादव को प्रथम और सेंट जोसेफ कॉलेज के दक्ष अभिषिक्त लायल को द्वितीय स्थान मिला। प्रधानाचार्य फादर वॉल्टर डीसिल्वा ने शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. रश्मि जैन, प्रांजल परिहार तथा डॉ. मृत्युंजय राव ने किया। मंच संचालन कॉलेज कैप्टन अनोश के. जॉन और धन्यवाद ज्ञापन ड...