लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ। लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित तर्क प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को 37 प्रतिभागियों ने अपने-अपने पक्ष रखे। विवि की वाद-विवाद एवं संवाद समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के पहले चरण परिवार विषय पर प्रतिभागियों ने बदलते सामाजिक मूल्यों, पारिवारिक संरचनाओं और सांस्कृतिक दृष्टिकोणों पर अपने विचार रखे। दूसरे चरण राष्ट्रीय सुरक्षा में संप्रभुता, आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा चुनौतियों तथा नीतिगत प्रतिक्रियाओं से जुड़े मुद्दों पर बात रखी।। प्रतिभागियों की कानूनी, राजनीतिक और रणनीतिक समझ को उजागर किया। इस मौके पर लोहिया विधि विवि के कुलपति प्रो. डॉ. अमर पाल सिंह, फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. अमनदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...