सहारनपुर, जुलाई 25 -- देवबंद के तल्हेड़ी बुजुर्ग स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव की निजता एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए खतरा विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्ररवार को आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों ने पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत कर अपनी वाकपटुता, तार्किक सोच और विषय की समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा नौ-बी के रेड हाउस की छात्रा परी तथा येलो हाउस की छात्रा रिया व दिशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के गुण विकसित करती हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: .छात्रों ने गणित प...