बेगुसराय, अगस्त 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शहर के मेन रोड स्थित सेंट पॉल स्कूल में गुरुवार को सीआईएससीई द्वारा आयोजित 'फ्रेंक एन्थोनी ऑल इंडिया इंटर-स्कूल डिबेट कॉम्पिटिशन' का आयोजन किया गया। ​निर्णायक मंडल की भूमिका सुचारिता चौधरी, डॉ. अंजनी और डॉ. सी मुर्मू ने निभाई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद घोषित परिणाम के तहत ​विजेता स्कूल माउंट असीसि स्कूल भागलपुर तथा ​उपविजेता स्कूल सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल पटना रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम ​सर्वश्रेष्ठ वक्ता अन्वेषा मिश्रा तथा ​उपविजेता वक्ता मोक्षदा रही। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय फ्रेंक एन्थोनी की स्मृति और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अप्रतिम योगदान को सम्मानित करने के लिए आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता क...