प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- लालगंज। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस शिविर में राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने विचार रखे। छात्रा प्रियांशी पांडेय प्रथम, पूर्वी शुक्ला द्वितीय, सान्या मिश्रा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक की भूमिका डा़ अनीता त्रिपाठी, डा़ रोहिणी त्रिपाठी, डा़ रघुनाथ मिश्र ने निभाई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अमित सिंह, निदेशक डॉ. संदीप मिश्र, कार्यक्रमाधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ. रजनीश पांडेय, तृतीय डॉ. सुरभि सिंह, डॉ. प्रकाश सिंह, डॉ. बीना सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.