वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रशांत-आयुषी अव्वल
वाराणसी, सितम्बर 23 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग में मंगलवार को 'विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश-2047' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारम्भ कार्यक्रम संयोजिका प्रो. भावना वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू और बीए समाज कार्य के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से प्रशान्त पाठक और आयुषी यादव, द्वितीय साक्षी, तृतीय स्थान अदिति पाण्डेय और सांत्वना पुरस्कार रचित पाण्डेय ने प्राप्त किया। मूल्यांकन डॉ. अनिल कुमार और डॉ. भारती कुरील ने किया। यह भी पढ़ें- अकबरपुर महाविद्यालय में भाषण और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.