वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने एफसीआरए बिल पर रखें तर्क
कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शुक्रवार को एफसीआरए बिल-2026 विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बीए (पत्रकारिता) प्रथम वर्ष के छात्रों ने पक्ष-विपक्ष में तार्किक तर्क प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने विदेशी अंशदान, पारदर्शिता, राष्ट्रीय हित और नागरिक समाज की भूमिका जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे। समन्वयक डॉ. हरिओम कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन आलोचनात्मक सोच विकसित करते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने इसे पत्रकारिता छात्रों के लिए उपयोगी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.