नैनीताल, मई 25 -- नैनीताल। पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार में 'श्रीनिवास स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता' के द्वितीय चरण में वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। जिसका विषय क्या बेहतर अवसर की तलाश में उत्तराखंड से पलायन करना नैतिक रूप से उचित है था। प्रतियोगिता में कविता भट्ट ने पहला स्थान प्राप्त कर 11 हजार नगद पुरस्कार एवं शील्ड अपने नाम किया। द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. डॉ. नीरजा टंडन, डॉ. नवीन शर्मा एवं डॉ. चंद्र प्रकाश शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल तथा सामाजिक विषयों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह भी पढ़ें- पीपीजे में हुई '...