वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर विजेता
प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज। आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट में मध्य कमांड के क्लस्टर-दो की हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता मंगलवार को हुई। 'बहुविषयक शिक्षा व्यवस्था वास्तविक दुनिया की जटिलताओं और 21 वीं सदी की चुनौतियों का समाधान' विषयक प्रतियोगिता में सेंट्रल कमांड के क्लस्टर-दो के तहत आने वाले सात विद्यालय आर्मी पब्लिक स्कूल जबलपुर-दो, आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेनटाउन, आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत, आर्मी पब्लिक स्कूल आगरा, आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ, आर्मी पब्लिक स्कूल एसपी मार्ग लखनऊ तथा आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर ने भाग लिया। उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर नवनीत डागर, निर्णायक मंडल के सदस्यों तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना शंकर ने दीप जलाकर किया। वाद-विवाद में छात्र-छात्राओं ने विषय के पक्ष तथा विपक्ष में अपने-अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.