वाद-विवाद प्रतियोगिता में अर्णव अव्वल
नैनीताल, अप्रैल 29 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में मंगलवार को 'रोल ऑफ एआई इन एजुकेशन' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। जिसमें अर्णव त्रिपाठी अव्वल रहे। मुख्य अतिथि प्रो. संजय पंत ने कहा, एआई आज की हकीकत को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण टूल है। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले स्थान पर रहे अर्णव को पांच हजार, दूसरे स्थान पर रहे कुबेर मेवाड़ी को चार हजार, तीसरे स्थान पर रहे कार्तिक निगल्टिया को तीन हजार और रिया मेलकानी को एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपिका पंत रहीं। यहां प्रो. ललित तिवारी, डॉ. अमित मेलकानी, डॉ. हर्षवर्धन चौधरी रहे l यह भी पढ़ें- केस स्टडी प्रस्तुत करने में कुदसिया खानम बनीं विजेता यह भी पढ़ें- लौंगव्यू पब्लिक स्कूल में पीबी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.