वाद-विवाद प्रतियोगिता में अदिति कुमारी रही प्रथम
दरभंगा, जून 11 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर 12 जून को दशरथ मांझी श्रम नियोजन एवं अध्ययन संस्थान, पटना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों के चयन के लिए प्रमंडल स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दरभंगा के प्लस टू देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा अदिति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उप श्रमायुक्त राकेश रंजन ने बताया कि प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में छह प्रतिभागियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इनमें मधुबनी जिले से पीएम श्री हाईस्कूल, सोनई की रौशनी कुमारी एवं प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, पंडौल के हेमंत कुमार शर्मा, समस्तीपुर जिले से उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुनमा धर्मपुर, शिवाजीनगर के सूरज कुमार शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.