प्रयागराज, फरवरी 5 -- यूनानी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को 11 फरवरी को आयोजित होने वाले यूनानी डे के तहत वाद-विवाद और गजल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें यूजी और पीजी के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्रों के व्यक्तित्व का विकास होता है और रचनात्मकता बढ़ती है। संयोजन अकादमिक प्रभारी प्रो. नजीब हंजला अम्मार ने किया। इस मौके पर प्राचार्य ने कॉलेज के त्वचा एवं सौंदर्य रोग विभाग में आधुनिक डर्मा चेयर का उद्घाटन किया। डर्मा चेयर मरीजों के उपचार सहायक सिद्ध होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.