वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
अंबेडकर नगर, सितम्बर 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भीटी शिक्षा क्षेत्र के महापारा समरसिंह स्थित विजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में ब्लाक स्तरीय वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सरकारी परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रबंधक रमेश मिश्र ने सभी का आभार प्रकट करते हुए प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने विचारों और कल्पनाओं को वाद-विवाद एवं चित्रकला के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें विकसित भारत के निर्माण के प्रति सोच और संकल्प को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राणा वीर सिंह रहे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: चित्रों में बच्चों ने उक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.