कन्नौज, जुलाई 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज ने खंड विकास अधिकारी को पत्र जारी कर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित द्वितीय चरण कम्युनिटी मेडिएशन टुवर्ड्स ए लिटिगेशन-फ्री रूरल इंडिया कार्यक्रम के तहत विकास खंड से पांच गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से वाद-मुक्त गांव बनाया जाएगा। खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने बताया कि प्राधिकरण की सचिव अनुजा सिंह द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे दीवानी एवं पारिवारिक विवादों का समाधान न्यायालय जाने से पहले ही संवाद, समझौते और प्रशिक्षित मध्यस्थों की सहायता से कराना है। इससे मुकदमेबाजी में होने वाले आर्थिक, सामाजिक एवं समयगत नुकसान को कम किया जा सकेगा। कार्यक्रम क...