गाजीपुर, जनवरी 4 -- दुल्लहपुर। एसपी डा. ईरज राजा के निर्देश पर सीओ चोब सिंह रविवार को भुड़कुड़ा कोतवाली और दुल्लहपुर थाना पर पहुंचे। दुल्लहपुर थाने में कुल 10 वादियों से मिलकर उनके मामले में हो रही कारवाई की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हर रविवार को वादी दिवस के रूप में पहला आयोजन किया गया। भुड़कुड़ा सर्कल के चार थानों में महीने के दो रविवार को दुल्लहपुर व भुड़कुड़ा जबकि दो रविवार को शादियाबाद व नंदगंज थाने में वादी दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुकदमा दर्ज होने के बाद वादियों को बुलाकर उनके मामले में हो रही कार्रवाई की प्रगति की जानकारी दी जाएगी तथा उनके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया जाएगा। वहीं इस मामले में उनसे लिए जाने वाले डॉक्यूमेंट को भी लिया जाएगा। बताया कि कई मामलों में वादी से सीधा संवाद नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.