उरई, फरवरी 28 -- उरई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने एवं जन सामान्य तक उसके प्रचार-प्रसार कराने को लेकर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनोज कुमार सिंह गौतम के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत प्रवीण कुमार पाण्डेय, अपर प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें वादों को चिन्हित कर अधिक से अधिक निस्तारण पर जोर दिया गया। अध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार पाण्डेय ने लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाने एवं जन सामान्य तक उसके प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए एवं परिवार कल्याण विशेषज्ञ, परामर्शदाता एवं सदस्य मध्यस्थ के कार्यो की समीक्षा की एवं उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा यह भी निर्देश दिए कि दाम्पत्य संबंधी वादो को चिन्हित करें एवं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.