गंगापार, जनवरी 20 -- पूर्व प्रधानमंत्री वीपी के राजमहल के पूरब स्थित बाबा बूढ़े नाथ मार्ग पिछले एक साल से बदहाल है। राहगीरों को परेशानी हो रही है। चुनाव के वक्त जनप्रतिनिधियों ने वादे भी किए पर अब तक सड़क ठीक नहीं कराई जा सकी। कई बार शिकायत की गई पर जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते इस मार्ग पर चलना मुश्किल है। निरंजनी अखाड़ा परिसर में स्थित दो सौ वर्ष प्राचीन बाबा बूढ़े नाथ मंदिर जाने के लिए यही प्रमुख मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु निकलते हैं। इसी परिसर में संस्कृत इंटर कालेज भी है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से खतरा और बढ़ जाता है। महेश गौड़ सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.