गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद। बुधवार को कमिश्नरेट के सभी थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित किया गया। तीनों जोन के 221 लोगों ने शामिल होकर अपने केस की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस ने केस के वादियों को तर्कसम्मत जवाबों से संतुष्ट किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक बुधवार को वादी संवाद दिवस का आयोजन करते हैं। इसी क्रम में 11 मार्च को भी थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान नगर जोन के थानों में 68, ग्रामीण जोन के थानों में 81 और ट्रांस हिंडन जोन के थानों में 81 लोग पहुंचे और अपने-अपने केस के बारे में विस्तृत जानकारी ली। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड का कहना है कि वादी संवाद दिवस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक वादी को अपने प्रकरण की सही जानकारी समय पर मिले एवं उन्हें न्याय की प्रक्रिया पर विश्वास औ...