रामपुर, अगस्त 18 -- रामपुर। जनपद के चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में मंगलवार को नया मोड़ आ गया है। विवेचक की कमजोरी को देखते हुए वादी पक्ष खुद आगे आ गया है। वादी ने कोर्ट में मंगलवार को हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज की पेनड्राइव कोर्ट में दाखिल की। जिस पर बचाव पक्ष ने आपत्ति दाखिल करने को समय मांगा है। केस में अगली सुनवाई दो सितंबर को होगी। मालूम हो कि फरवरी माह में जिला पंचायत में दिन दहाड़े अधिवक्ता फारूख खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद वकीलों में आक्रोश फैल गया था। जिलेभर के वकीलों ने हाईवे पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए थे। वहीं, सभी न्यायालयों में कामकाम ठप कर दिया गया था। इस मामले में जिला पंचायत के बाबू असगर अली को गिरफ्तार कर 13 फरवरी को जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेचना करते हुए वादिनी मुकदमा सहित 50 लोगों को गवाह बनाते हुए ...