मऊ, जनवरी 24 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में वादी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें दर्ज मुकदमे के पक्षकारों को मुकदमे की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया गया। क्षेत्राधिकारी ने लम्बित वादों के यथा शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने पक्षकारों को कोतवाली में उपस्थित होकर अपने मुकदमे की विवेचना की जानकारी जानने के लिये सूचना दी गई थी। शुक्रवार को पक्षकारों ने वादी संवाद दिवस में कोतवाली पहुंच अपने-अपने मुकदमे की स्थिति रिपोर्ट और प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी हासिल की। क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह, कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल सहित समस्त विवेचकों ने पक्षकारों को स्थिति रिपोर्ट के बारे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.