शमसाबाद (आगरा), अप्रैल 21 -- ताजनगरी आगरा के शमसाबाद और डौकी क्षेत्र में सोमवार को एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब बारात चढ़ने से ठीक पहले दूल्हे की कथित प्रेमिका ने मौके पर पहुंचकर भारी हंगामा खड़ा कर दिया। तीन साल से रिलेशनशिप में होने का दावा करने वाली युवती ने दूल्हे पर शादी का वादा उससे करने और कहीं और बारात लेकर जाने का आरोप लगाया। युवती न केवल दूल्हे के घर बल्कि शादी स्थल (मैरिज होम) पर भी पहुंची और शादी रुकवा दी। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद देर रात तक थाने में पंचायत चलती रही।रिलेशनशिप का दावा और शादी का विरोध मामला शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के एक युवक की शादी सोमवार को तय थी। उसकी बारात थाना डौकी क्षेत्र के एक गांव में जानी थी। दूल्हे के घर में बारात की की तैयारियां जोरों पर थीं, बैंड-बाजे बज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.