खगडि़या, जुलाई 20 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि शहर के आर्य समाज रोड स्थित एक विवाह भवन में सोमवार को किसान नेता धीरेंद्र कुमार टुडू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांसद राजेश वर्मा से चुनावी वादों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। अगर नबंवर तक वादों को पूरा नहीं किया गया तो जिले के किसानों के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सांसद ने खगड़िया के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं, लेकिन अब इसे धरातल पर उतारने की जरूरत है। किसान नेता ने कहा कि खगड़िया में एम्स की स्थापना, मक्का आधारित स्टार्च फैक्ट्री, दूध आधारित डेयरी फैक्ट्री, केला आधारित उद्योग, फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, 52 शक्तिपीठों में शामिल मां कात्यायनी मंदिर को राष्ट्रीय पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने तथा खगड़िया रेलवे जंक्शन को खगड़िया टर्मिनल घोषि...