वादा निभाने कल शाहजहांपुर आएंगे अभिनेता राजपाल यादव
शाहजहांपुर, मई 25 -- शाहजहांपुर। शहर की शान और बॉलीवुड के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित गुरुकुल पहुंचकर बच्चों से मुलाकात करेंगे। यह वही बच्चे हैं जिन्होंने कुछ समय पहले अपनी पॉकेट मनी गुल्लक के रूप में भेजकर अभिनेता के प्रति अपना स्नेह जताया था। बच्चों के इस प्यार से भावुक होकर राजपाल यादव ने उनसे मिलने का वादा किया था, जिसे अब वह पूरा करने आ रहे हैं। संस्था अध्यक्ष एवं समाजसेवी कुमार सागर ने बताया कि अभिनेता के आगमन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। बच्चे लंबे समय से उनसे मिलने का इंतजार कर रहे थे। कार्यक्रम को लेकर गुरुकुल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बच्चों ने स्वागत की विशेष तैयारी भी की है। राजपाल यादव के आगमन की खबर से मोहल्ले के लोगों में भी उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोग इसे बच्चों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.