कोलकाता, सितम्बर 8 -- इसी साल हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि को बढ़ाकर दोगुना करने यानी मौजूदा राशि 1,000 से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रतिमाह करने का वादा किया था लेकिन राज्य में जब शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में भाजपा की सरकार बन गई तो पहली बार जो पेशन बढ़कर आई है, उससे लोगों को निराशा हाथ लगी है। दरअसल, सोमवार को बढ़कर आए पेंशन में सरकार ने वादा के मुताबिक इजाफा नहीं किया और दोगुना पेंशन की बाट जोह रहे लोगों को सिर्फ 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी से ही संतोष करना पड़ा है। सोमवार (7 सितंबर) को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुज़ुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की कैटगरी में पेंशन पाने वाले 82 लाख लोगों के बैंक खातों में बढ़ी हुई रक...