नई दिल्ली, जुलाई 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट जैसे उपायों का ऐलान किया है। अब कॉकरोच जनता पार्टी ने रिप्लाई किया है कि उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही चाहिए। खास बात है कि सोमवार को ही सीजेपी के बैनर तले संसद तक पैदल मार्च का आयोजन किया गया था, जिसने हिंसक मोड़ ले लिया था। कांग्रेस ने भी प्रदर्शन कर प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। सीजेपी ने पीएम मोदी का पोस्ट शेयर किया है। साथ ही रिप्लाई लिखा है। इसमें उन्होंने प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई है। पार्टी ने लिखा, 'धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा।' खास बात जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तरफ से दी गईं शर्तों में जवाबदेही की बात कही गई थी, लेकिन उन्होंने प्रधान को पद से हटाए जाने का जिक्र नहीं किया था।पीएम ...