काशीपुर, जून 19 -- बाजपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी और सफाई कर्मचारियों की लगातार हो रही उपेक्षा का आरोप लगा देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारीआंदोलन की योजना संघ की स्थानीय शाखा ने शुक्रवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भेजकर 18 जून से शुरू हुए चरणबद्ध प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि 27 जुलाई 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संगठन के साथ एक समझौता हुआ था, जिसमें संघ की 11 सूत्रीय मांगों को एक महीने के भीतर पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया गया था। इसके लिए श्रयाल कमेटी का गठन भी किया गया था, लेकिन पांच साल बीतने के बाद भी कमेटी की स...