वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपाइओ का धरना
हजारीबाग, मई 19 -- चौपारण प्रतिनिधि चौपारण प्रखंड मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हेमंत सरकार की किसान विरोधी नीतियों, वादाखिलाफी और अंचल-प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी के विरोध में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य मंडल अध्यक्ष रेवाशंकर साव और संचालन महामंत्री बालेश्वर साव ने किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने किसानों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज राज्य का किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा, चौपारण प्रखंड और अंचल कार्यालय पूरी तरह से भ्रष्टाचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.