प्रयागराज, जुलाई 5 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। वादकारी हित में बार एवं बेंच के बीच सौहार्द्र बनाए रखने के लिए कैट बार एसोसिएशन की कार्यकारणी ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बेंच साथ सौहार्द बैठक का आयोजन किया। कैट के एचओडी न्यायमूर्ति ओमप्रकाश कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे और प्रसाशनिक सदस्य मोहन प्यारे व मंजू पांडेय विशिष्ट अतिथि रहीं। इस अवसर पर रजिस्टार फरीदा दीबा, कैट बार के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, मनोज शर्मा, महेंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, केके ओझा, प्रदीप मिश्र, ज्योत्सना श्रीवास्तव, पूर्व महासचिव आशीष श्रीवास्तव के अलावा अनिल कुमार, आनंद उपाध्याय, अरविंद सिंह, प्रवीण शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव, सुनील, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, संयुक्त सचिव लाखन सिंह कुशवाहा, सहायक सचिव रवि कांत शुक्ल व ...