चंदौली, मार्च 12 -- चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकरपुर गांव निवासी बाले सिंह चौहान बुधवार को न्यायिक कार्य के सिलसिले में सदर कचहरी आए हुए थे। इस बीच कचहरी परिसर में जाने वाले रास्ते में वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। इससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया। इस बीच काफी संख्या में अधिवक्ता वहां पहुंच गए। उनकी स्थिति को देखते हुए सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राकेश रत्न तिवारी उर्फ टोपी गुरु ने तत्काल मानवीय पहल करते हुए उनको सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) किया। साथ ही उनकी सांसें कुछ सामान्य होने के बाद वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कचहरी परिसर में मौजूद लोगों ने अधिवक्ता राकेश रत्न तिवारी की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की। इस संबंधमें ईएमओ डॉ अजय कुमार सिंह ने बताय...