वादकारी एवं वकील में मारपीट, अफरा-तफरी
भदोही, जून 23 -- भदोही, संवाददाता। स्थानीय तहसील में सोमवार को करीब 12 बजे वादकारी एवं अधिवक्ताओं में मारपीट हो गई। इसके कारण तहसील में अफरा-तफरी का आलम रहा। इस दौरान पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस था जबकि रविवार को अवकाश। वैसे भी तहसीलों में न्यायालय कम ही चलते हैं। सोमवार को गर्मी एवं उमस के बाद भी बड़ी तादात में लोग पहुंचे थे। एसडीएम न्यायालय के पास एक वादकारी एवं अधिवक्ता में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट की जानकारी के बाद वकीलों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। मारपीट के कारण न्यायालय का काम बंद हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.